{"_id":"6137367ab990cd48810b73af","slug":"first-smart-parking-started-in-kanpur-vehicles-parked-for-free-outside-kargil-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में पहली स्मार्ट पार्किंग शुरू: कारगिल पार्क के बाहर निशुल्क खड़े करें वाहन, सेंसर रखेंगे गाड़ी का लेखाजोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में पहली स्मार्ट पार्किंग शुरू: कारगिल पार्क के बाहर निशुल्क खड़े करें वाहन, सेंसर रखेंगे गाड़ी का लेखाजोखा
Tue, 07 Sep 2021 03:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Sep 2021 03:24 PM IST
सार
जोनल प्रभारी ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था के लिए 78 सेंसर लगे हैं, जो चालू भी हैं। ट्रायल के दौरान जो कमियां या सुधार की गुंजाइश होगी वे सुधार किए जाएंगे। एप पर भी जो भी तकनीकी खामियां आएंगी उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
कानपुर में पहली स्मार्ट पार्किंग शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से कारगिल पार्क के बाहर विकसित की गई पहली स्मार्ट पार्किंग में मंगलवार से गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। नगर निगम पार्किंग का ट्रायल शुरू करने जा रहा है। वाहन खड़े करने के लिए कानपुर पार्किंग एप की मदद से जगह आरक्षित करानी होगी।
दो घंटे के लिए ही जगह आरक्षित होगी। बाद में इस समय को ऑनलाइन बढ़वाया जा सकेगा। पार्किंग फिलहाल निशुल्क है। सोमवार को नगर निगम जोन-4 की प्रभारी पूजा त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी, कर्मचारी कारगिल पार्क के बाहर अशोक नगर गेट से स्वरूप नगर गेट के बीच कारें खड़ी करने के लिए पेंट से लाइनें बनवाते रहे। हर पार्किंग में नंबर डलवाया गया है।
जोनल प्रभारी ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था के लिए 78 सेंसर लगे हैं, जो चालू भी हैं। ट्रायल के दौरान जो कमियां या सुधार की गुंजाइश होगी वे सुधार किए जाएंगे। एप पर भी जो भी तकनीकी खामियां आएंगी उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने शासन से पार्किंग संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन
पार्किंग की क्षमता
दोपहिया : 62
चार पहिया : 78
सेंसर रखेंगे गाड़ी का लेखाजोखा
पहली स्मार्ट पार्किंग में बार्सिलोना (स्पेन) से मंगाए गए 78 पार्किंग सेंसर लगे हैं। अन्य स्मार्ट पार्किंगों में ऐसे 400 सेंसर लगाए गए हैं। टेक महिंद्रा कंपनी ने मैग्नेटिक सेंसर्स को आयात किया है। पार्किंग में सभी सेंसर को जमीन के डेढ़ फीट नीचे लगाया गया है। हर गाड़ी के लिए एक सेंसर है। सेंसर पर जलभराव के साथ ही अन्य किसी मौसम का कोई असर नहीं पड़ेगा। सेंसर गाड़ी के संबंध में पूरी जानकारी कंट्रोल रूम में पहुंचाएंगे। जैसे कौन सी गाड़ी आ गई, कितनी देर से खड़ी है आदि।