फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First corona positive patient found in Etawah

इटावा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज, जांच के बाद पूरा गांव सील, परिवार के पांच सदस्य क्वारंटीन

Sun, 12 Apr 2020 09:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Apr 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
First corona positive patient found in Etawah
इटावा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज - फोटो : amar ujala
अब तक कोरोना संक्रमण से बचे इटावा में पहला पॉजिटिव केस सामने आया है। शुक्रवार को खांसी आने पर युवक जांच के लिए पहुंचा था। रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे कानपुर जिले के सरसौल स्थित आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


परिवार के पांच सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजने के साथ सभी को जसवंतनगर के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। कोरोना की गिरफ्त में आने वाले 43 वर्षीय धर्मवीर यादव आलू व्यापारी हैं। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव निवासी धर्मवीर ने खांसी की समस्या बने रहने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में खुद जाकर जांच कराई थी।
विज्ञापन


उस वक्त 60 लोग अस्पताल की लाइन में लगे थे। संदेह होने पर धर्मवीर समेत 41 के सैंपल अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए भेजे थे। रविवार को 40 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि धर्मवीर को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। इस जानकारी पर डीएम जेबी सिंह ने तत्काल गांव को सील कराके स्वास्थ्य विभाग की टीमों से हर ग्रामीण की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के मुताबिक करीब 400 की आबादी वाले गांव की एक किलोमीटर की परिधि में आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस बीच धर्मवीर को कानपुर मंडल के सरसौल स्थित आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया है। धर्मवीर के परिवार के पांच लोगों (मां, पिता, पत्नी, पुत्र, पुत्री) को जसवंतनगर के क्वारंटीन सेंटर में रखा है। इन पांचों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed