फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First bariatric, metabolic surgery done at Haldwani

Kanpur News: हैलट में हुई पहली बेरियाट्रिक, मेटाबोलिक सर्जरी

Tue, 30 Dec 2025 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
First bariatric, metabolic surgery done at Haldwani
कानपुर। हैलट में कर्रही की रहने वाली 54 वर्षीय महिला रोगी बेरियाट्रिक, मेटाबोलिक सर्जरी की गई है। किसी राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहली बार इस तरह की सर्जरी की गई है। 100 किलो वजन की महिला रोगी कई बीमारियों से ग्रसित थीं। मोटापे के कारण घुटने खराब हो गए थे। सर्जरी के बाद रोगी का ब्लड शुगर नियंत्रित हो गया। अन्य बीमारियों की दवाएं आधी हो गई हैं।
विज्ञापन

रोगी की सर्जरी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम ने की। उन्होंने बताया कि इलाज निशुल्क किया गया। निजी अस्पताल में इस इलाज का खर्च 15 से 20 लाख रुपए आता है। डॉ. काला ने बताया कि रोगी को हार्निया रहा है। घुटने खराब रहे। इसके साथ डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर रहा है।
विज्ञापन

रोगी करवट नहीं ले पाती थी और व्हील चेयर पर चलती रही। उसकी बेरियाट्रिक सर्जरी की गई। खाने की थैली छोटी की गई। हार्निया रिपेयर किया गया। लेप्रोस्कोपिक विधि से उसके इलाज में सिंगल एनास्टोमोसिस ड्युडेनो-इलियल बाईपास विद स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी तकनीक अपनाई गई। रोगी की सर्जरी 10 दिसंबर को हुई थी। दो सप्ताह के बाद उसके मेटाबोलिक रोगों में फायदा मिला। आने वाले दिनों में दुबले-पतले डायबिटीज रोगियों की भी मेटाबोलिक सर्जरी की जाएगी। सर्जरी टीम में डॉ. आरके जौहरी, डॉ. आलोक यादव, डॉ. दिशा गुलाटी, डॉ. कफीलुर रहमान, एनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व अग्रवाल, डॉ. पल्लवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed