{"_id":"5cfea9bfbdec2207490a1b5c","slug":"firms-of-mumbai-and-chandigarh-cheated-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई और चंडीगढ़ की फर्मों ने कारोबारी से 30 लाख हड़पे, लोहा कारोबारी ने एडवांस में दिए थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई और चंडीगढ़ की फर्मों ने कारोबारी से 30 लाख हड़पे, लोहा कारोबारी ने एडवांस में दिए थे रुपये
Tue, 11 Jun 2019 12:34 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शहर के एक लोहा कारोबारी से चंडीगढ़ और मुंबई की फर्मों ने 15-15 लाख रुपये हड़प लिए। कारोबारी ने कोर्ट के जरिए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रायपुरवा निवासी इंद्रासन गुप्ता का लोहे का कारोबार है। जयनाथ ट्रेडर्स के नाम से उनकी फर्म है।
कोतवाली इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि मुंबई की वीना मल्टी वेंचर्स प्रा. लि. को आठ मार्च 2018 को माल लेने के लिए 15 लाख रुपये एडवांस दिए थे। पर कंपनी ने न तो माल भेजा और न ही रुपये लौटाए। कंपनी की निदेशक हरप्रीत कौर सहित विनोद कुमार सिंह, सिल्की वर्मा, युगपाल व जगदीश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं चंडीगढ़ की मेसर्स उर्जित भारत विद्युत प्रा. लि. ने भी 15 लाख रुपये हड़प लिए हैं। इसमें कंपनी के बिनेपाल सिंह भसीन, हरप्रीत कौर और रूबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक अमानत में खयानत और जान से मारने की धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है।