फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firing was held between Municipal president and MLA supporters in Mallavan

मल्लावां में पालिकाध्यक्ष और विधायक समर्थकों के बीच हुई थी फायरिंग, विधायक आशू दे सकते हैं इस्तीफा

Sun, 16 Jun 2019 09:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Jun 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Firing was held between Municipal president and MLA supporters in Mallavan
मल्लावां में पालिकाध्यक्ष और विधायक समर्थकों के बीच हुई थी फायरिंग
हरदोई के मल्लावां में नगर पालिकाध्यक्ष और विधायक समर्थकों के बीच हुई फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। घटना में बलवा, डकैती, छेड़छाड़ जैसी धाराओं में नामजद मल्लावां बिलग्राम से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू सोमवार को पूरे प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस्तीफे की बात रख सकते हैं। 
विज्ञापन


मल्लावां में शुक्रवार रात नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल के घर के बाहर पालिकाध्यक्ष और विधायक समर्थकों के बीच फायरिंग हुई थी। अंकित जायसवाल की तहरीर पर मामले में विधायक आशू समेत 9 नामजदों और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, डकैती, छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 

मल्लावां विधायक पर दर्ज है बलवा, डकैती, छेड़छाड़ की रिपोर्ट

वहीं विधायक समर्थक हिमांशु पटेल की तहरीर पर नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल सहित 8 लोगों को नामजद कर बलवा, जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। शनिवार को अंकित जायसवाल सहित 25 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। अब विधायक आशीष सिंह आशू ने पूरे मामले से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उच्च पदाधिकारियों, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को अवगत कराया है।

विधायक सोमवार को एक अन्य विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल सकते हैं। सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट दर्ज होने से विधायक आहत हैं। वह सीएम को इस्तीफा भी दे सकते हैं। विधायक का कहना है कि उन्होंने प्रकरण से नेतृत्व को अवगत करा दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे। 

 

रिपोर्ट दर्ज होने से आहत विधायक आशू दे सकते हैं इस्तीफा

आशू की समर्थकों से अपील, जोश में होश न खोएं 
विधायक आशीष सिंह आशू ने सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थकों से अपील की है कि जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। रिपोर्ट दर्ज होने से कोई दोषी नहीं हो जाता। पुलिस जांच कर रही है। जोश में होश न खोने और धैर्य रखने की अपील भी समर्थकों से की है। सोशल मीडिया पर आई सपोर्ट आशू कैंपेन भी चल रहा है। 

नरेश ने कहा, समझौते का प्रयास जारी
सूत्रों के अनुसार मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष और बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू के बीच हुए विवाद को शांत कराने की कोशिशें शुरू हो गईं हैं। पूर्व सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि विधायक और नगर पालिकाध्यक्ष के बीच बातचीत हो जाए और मामले का पटाक्षेप हो।

उन्होंने कहा कि भले ही अंकित निर्दलीय चुनाव लड़कर नगर पालिकाध्यक्ष बने थे, लेकिन अब वह भी भाजपा में हैं। उधर दूसरी ओर जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि विधायक आशीष सिंह आशू से बातचीत कर ही इस मामले पर आगे बढ़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष से हुई अनौपचारिक बातचीत में जो रुख नजर आया उससे यह भी स्पष्ट है कि पार्टी भाजपा विधायक के पक्ष में मजबूती से खड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed