{"_id":"5bbc6266867a55284c644961","slug":"firing-from-two-sides-in-land-dispute-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद को लेकर यहां दिनदहाड़े दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद को लेकर यहां दिनदहाड़े दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग, फैली दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:33 PM IST
सार
- भीड़ ने एक युवक को तमंचे के साथ दबोचकर पुलिस को सौंपा
- काफी समय से चल रहा दोनों पक्षों में विवाद, कोर्ट में है मामला
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाने में घटना की जानकारी लेते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के फर्रुखाबाद में जमीन पर कब्जे के लिए मंगलवार को मारपीट और कई राउंड फायरिंग हो गई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक को तमंचा और कारतूस समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव रानीगढ़ निवासी जवाहरलाल राजपूत और पूर्व प्रधान सनमान सिंह यादव के बीच एक खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष उस खेत को अपना बताते हैं। मंगलवार सुबह सनमान सिंह के बेटे संजीव, राजीव, संतोष समेत अन्य लोग खेत पर आलू की बुवाई करने के लिए पहुंच गए। जब इसकी जानकारी जवाहरलाल और उसके परिवार वालों को हुई तो वह लोग भी मौके पर पहुंच गए।
जवाहरलाल पक्ष ने आलू की बुवाई करने का विरोध किया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोप है कि संजीव पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। कई राउंड फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई। इस दौरान जवाहर लाल ने दूसरे पक्ष के जगदीश यादव को तमंचा समेत पकड़ लिया। भीड़ ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दधिबल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने पकड़े गए जगदीश यादव को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा भी बरामद किए हैं। सूचना पर सीओ रामलखन सरोज ने थाने पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष खेत को अपना बता रहे हैं। इन लोगों का विवाद कोर्ट में चल रहा है। जवाहर लाल ने पूर्व प्रधान सनमान सिंह के बेटे राजीव, संजीव, प्रवीन, संतोष और राजपाल, धर्मसिंह, रामविलास, जगदीश, मुखराम, रामतीर्थ, सोबरन के साथ ही 25 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जवाहरलाल ने बताया कि उनकी 17 बीघा जमीन को आरोपी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।