फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire in Kanpur hospital due to short circuit, seven patients including four children trapped in flames

Kanpur: अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लपटों के बीच फंसे चार बच्चों समेत सात मरीज, दमकल ने पाया काबू

Fri, 16 Sep 2022 04:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Sep 2022 04:20 PM IST
सार

जूही बारादेवी स्थित एक हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें चार बच्चों समेत सात मरीज फंस गए। बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ था। इससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire in Kanpur hospital due to short circuit, seven patients including four children trapped in flames
दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जूही बारादेवी स्थित अस्पताल में एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसे देख अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान चार बच्चों समेत सात मरीज भर्ती थे। आग की लपटें उठती देख, लोग बाहर भागने लगे।

विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने सूचना कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत से आग पर पूरी तरह से काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से हॉस्पिटल का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से जल गया।
विज्ञापन

एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
जूही निवासी साक्षी देवी का बारादेवी चौराहे के पास दो मंजिला बिल्डिंग में संतोष हॉस्पिटल है। अस्पताल में चार बच्चे, 80 वर्षीय रमाकांती अवस्थी व तीन अन्य मरीज भर्ती थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अस्पताल के भूतल पर लगे एसी में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
आग की लपटों को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। पहले अस्पताल के कर्मचारी व तीमारदारों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब आग बढ़ने लगी, तो सूचना कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर किदवई नगर और फजलगंज फायर स्टेशन से दो दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed