{"_id":"606dd86e8ebc3ec79c6af930","slug":"fire-in-forest-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: आग धधकती रही, ट्रेनें गुजरतीं रहीं, दूर-दूर तक दिखाई दे रहीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: आग धधकती रही, ट्रेनें गुजरतीं रहीं, दूर-दूर तक दिखाई दे रहीं लपटें
Wed, 07 Apr 2021 09:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Apr 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन से सटे जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन से सटे जंगल में लगी आग बुधवार को भी कई स्थानों में सुलगती रही। इस बीच ट्रेनें भी नजदीक से अपने गंतव्य के लिए गुजरतीं रहीं। उधर, आग रेल लाइन तक न पहुंचे, इसके लिए रेलकर्मियों संग आरपीएफ बुझाने का प्रयास कर रही है।
बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन के पास के जंगलों में मंगलवार को आग लगने से सिग्नल के उपकरण भी चपेट में आ गए थे, जिससे दो ट्रेनें प्रभावित हो गई थीं। साथ ही चित्रकूटधाम व मानिकपुर रेलमार्ग डेढ़ घंटे तक बाधित रहा था। बुधवार को चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी एसके राठी के नेतृत्व में फोर्स ने मौका मुआयना किया और बताया कि रेलवे ट्रैक के पास की आग पूरी तरह से नियंत्रण में है, लेकिन जंगलों में आग अभी भी है।
उधर, बरगढ़ कस्बे के पास के जंगलों में बुधवार की सुबह आग भड़क गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। आग बुझाने को फायर ब्रिगेड की टीम लगी है। वही रानीपुर वन्य जीव विहार में कुछ स्थानों पर आग लगी है। वन विभाग के डीएफओ कैलाश प्रकाश का कहना कि रानीपुर वन्य जीव विहार की आग को नियंत्रण में कर लिया गया है।