फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire in daulatpur, five house burn

दौलतपुर में पांच घर जले

Wed, 07 Oct 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 07 Oct 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक मकान में अचानक आग लगने से पांच घर चपेट में आ गए। जिससे पांचों घरों की गृहस्थी का सामान और नगदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


दमकल कर्मी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।  मंगलवार की दोपहर भूरा सिंह के घर से आग की उठती लपटों को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। जिस वक्त आग लगी, भूरा का परिवार खेतों पर गया था।
विज्ञापन


भूरा सिंह के मकान के पास पड़ोस में रतन, यशपाल, नत्थू, और खुसीराम भी परिवार समेत खेतों में काम पर गए थे। मकान से उठती लपटों ने पांच घरों को चपेट में ले लिया। आग की सूचना दमकल को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चारों घरों के मालिक पहुंचे और गृहस्थी का सामान जला देखकर वह बिलख पड़े।

नत्थू की पत्नी पानकुवर ने बताया कि भैंस की बिक्री के 60 हजार रुपये रखे थे। चारो पुत्रों की शादी जेवर रखा था, जो कि राख हो गया। किसी के कपडे़ तक नहीं बचे हैं।


ग्रामीणों ने आग लगने वाले घरों के चारो तरफ रखे छप्परों को गिरा कर पूरे गांव में आग फैलने से बचा लिया। आग लगने का कारण भूरासिंह के घर में खाना बनाने के बाद चूल्हे में आग बनी रहना माना जा रहा है।

पीड़ितों को अभी तक कोई राहत सामग्री नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed