फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire in a lpg gas cylinder leak five people Scorching

रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग से घर में मच गई अफरातफरी, इंजीनियर समेत 5 झुलसे

Sun, 03 Mar 2019 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 Mar 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
fire in a lpg gas cylinder leak five people Scorching
डेमो
कानपुर के पनकी में रविवार कोे लीकेज सिलिंडर से इंजीनियर गौरव के किचन में आग लग गई। कमरों तक आग फैलने से अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले वालों की मदद  से परिजन आग बुझाने में जुट गए। इसमें गौरव समेत पांच लोग झुलस गए। हालांकि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन


पनकी के गणेश शंकर नगर निवासी गौरव सचेंडी की एक फैक्ट्री में इंजीनियर हैं। बकौल गौरव रविवार को ही वह एजेंसी से सिलिंडर लाए थे। सिलिंडर में लीकेज की वजह से चूल्हा जलाते आग लग गई। घर में आग फैलने पर पड़ोसियाें की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन गौरव, उसकी पत्नी रिया (24), दोनों साले विशाल (15),  शिवा (16) और साली शैलजा (17) झुलस गई।
विज्ञापन

सिलिंडर लीकेज होने से लगी आग

पांचों को निजी अस्पताल से हैलट रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि गौरव के घर में सिलिंडर में लीकेज से आग लगी है। हैलट के डॉक्टरों ने झुलसे लोगों की हालत गंभीर बताई है।
पार्षद ने अपनी कार से पहुंचाया अस्पताल
एंबुलेंस आने में देरी पर पार्षद विनोद पाल ने अपनी कार में पांचों को बैठाया और पास के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हैलट के लिए रेफर कर दिया। इस पर झुलसे लोगों को कार से हैलट पहुंचाया। पार्षद के इस पुण्य कार्य की मोहल्ले वालों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed