{"_id":"5fa4406f0be57025e54190c8","slug":"fire-from-crackers-property-worth-20-lakhs-ashes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: पटाखों की चिंगारी से लगी आग, 20 लाख की संपत्ति राख, दो कारें भी खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: पटाखों की चिंगारी से लगी आग, 20 लाख की संपत्ति राख, दो कारें भी खाक
Fri, 06 Nov 2020 01:21 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
पटाखों की चिंगारी से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में शहर के मोहल्ला गांधीनगर में महिला जिला अस्पताल के पास पटाखों की चिंगारी से आग लगने से दो कार और सात दुकानें जलकर राख हो गईं। इससे करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के जवानों ने तीन दमकल गाड़ियां लगाकर आग पर काबू पाया। आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। महिला जिला अस्पताल के पास सड़क किनारे दो स्थानों पर भूसे के ढेर लगे थे।
भूसे के आसपास रामेश्वर गुप्ता की किराना, पप्पू गुप्ता की फर्नीचर की दुकान के अलावा राधे साहू, संजय गुप्ता, गोकुल प्रसाद, बृजकिशोर राठौर, अशोक की गुमटियों में कबाड़ व अन्य छोटी-छोटी दुकानें थीं।
विज्ञापन
बुधवार की रात को 11 बजे कुछ लोगों द्वारा पटाखे छुड़ाते समय चिंगारी से भूसे में आग लग गई। आग ने आसपास की लकड़ियों की गुमटियों को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद फर्नीचर, किराना और अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं।

सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के जवान आग बुझाने में जुट गए लेकिन तेजी से बढ़ रही आग की लपटों से बाउंड्री के अंदर खड़ी गौतम की कार पूरी तरह जल गई। इसी तरह पड़ोसी रवि सक्सेना की भी कार जल गई।
दमकल विभाग के जवान रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक मशक्कत करते रहे। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां लगाई गई। आसपास के दुकानदारों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई।
अग्निकांड से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र धीरानन ने बताया कि भूसे के ढेर और दुकानों से काफी दूर से बिजली का तार निकला है।
न ही कोई बिजली का तार टूटकर गिरा और न ही शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पटाखों की चिंगारी से भूसे में आग लगने के बाद एक के बाद एक लकड़ी की गुमटियों में आग लग गई। जिससे दुकानदारों का नुकसान हुआ है।