यूपी: पवन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद यात्रियों ने चीख पुकार कर चेन पुलिंग की और बरगढ़ स्टेशन पर ट्रेन रूकने लगी। ट्रेन की रफ्तार कम होते ही यात्री अपना सामान लेकर कूदने लगे पूरे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बरगढ़ स्टेशन पर ही रेल कर्मियों ने आग को नियंत्रित कर लिया। जिससे कोई हताहत नहीं हो पाया और लगभग एक घंटे बाद ट्रेन को सुरक्षित इलाहाबाद की ओर रवाना कर दिया गया।
11061 डाउन ट्रैक पर पवन एक्सप्रेस सोमवार सुबह मुंबई से बिहार के दरभंगा जा रही थी। मानिकपुर जंक्शन चित्रकूट से ट्रेन चलने के बाद ट्रेन का अगला ठहराव नैनी प्रयागराज में था। सुबह लगभग 9 बजकर 19 मिनट पर पवन एक्सप्रेस कटैयाडांडी रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद की ओर जा रही थी तभी कटैयाडांडी व बरगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की एस-3 स्लीपर बोगी में ब्रेक-शू के पास से धुआं उठता नजर आया। यह देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
इसकी जानकारी होते ही पूरी बोगी के यात्री दहशत में आ गए। कुछ ही देर में बोगी के निचले हिस्से में आग लग गई। लपटें उठती देख कर आनन.फानन में चेन पुलिंग कर यात्रियों ने ट्रेन रोकी। ट्रेन बरगढ़ स्टेशन पर रुक गई। स्टेशन पर ट्रेन धीमी होने पर ही दहशत में आए यात्री कूदने लगे। रेल ट्रैक व स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा। स्टेशन पर मौजूद रेलवे तकनीकी स्टाफ ने दौड़कर अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया। इसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
स्टेशन मास्टर बरगढ़ अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि जबलपुर में चेकिंग के बाद ट्रेन आगे बढ़ाई गई थी। आग लगने का कारण ब्रेक बाइंडिंग होना है। ब्रेक शू में दिक्कत से ऐसी स्थिति बनी थी। आग लगने के बाद करीब एक घंटे तक ट्रेन रूकी रही। आग बुझने के बाद 10 बजकर 24 मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।