फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out in a moving roadways bus in Mahoba, traffic was affected for an hour

Mahoba: चलती रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, एक घंटे तक आवागमन रहा प्रभावित

Thu, 22 Dec 2022 03:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Dec 2022 03:38 PM IST
सार

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रोडवेज बस में अचानक आग लग गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क किनारे बस रोककर यात्रियों को उतारा। इसके बाद बस के अग्निशमन यंत्र से आग बूझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

विज्ञापन
Fire broke out in a moving roadways bus in Mahoba, traffic was affected for an hour
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर सुगिरा गांव के पास राठ से सवारियां भरकर महोबा आ रही चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठने पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस रोक दी। इससे सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।

विज्ञापन

सूचना के आधा घंटे बाद भी फायर बिग्रेड के न पहुंचने से बस पूरी तरह जल गई। बस में आग लगने की घटना से करीब एक घंटे आवागमन प्रभावित रहा। महोबा डिपो की खटारा रोडवेज बसें यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हैं। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे राठ से सवारियां भरकर रोडवेज बस महोबा आ रही थी।
विज्ञापन

तभी हाईवे पर सुगिरा गांव के पास बस से अचानक धुआं उठा और आग लग गई। यात्रियों ने शोर-शराबा मचाया तो चालक ने बस रोक दी। तब यात्री अपना-अपना सामान लेकर नीचे उतरने लगे। हालांकि, सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने पर चालक मुजफ्फर हुसैन ने बस में रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरी बस धूं-धूंकर जलने लगी। चालक ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। आधा घंटे बाद भी फायर बिग्रेड नहीं पहुंची। हाईवे पर बस के जलने से सड़क के दोनों ओर वाहन रुक गए। इससे आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed