{"_id":"622e33525b04871fc335003a","slug":"fire-breaks-out-in-devotees-bus-four-female-passengers-scorched-broken-glass-all-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: श्रद्धालुओं की बस में लगी आग, चार महिलाएं झुलसीं, शीशा तोड़ सभी को निकाला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: श्रद्धालुओं की बस में लगी आग, चार महिलाएं झुलसीं, शीशा तोड़ सभी को निकाला सुरक्षित
Mon, 14 Mar 2022 12:05 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:05 AM IST
सार
हरदोई बिलग्राम मार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव ललौली तिराहा पर करीब सवा दस बजे के आसपास एक टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों और बस में सवार लोगों ने फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया।
विज्ञापन
बस में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलग्राम नैमिषारण्य दर्शन कर ग्वालियर लौट रही श्रद्धालुओं की बस में थाना क्षेत्र के बिलग्राम हरदोई मार्ग पर आग लग गई। कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई और धू-धू कर जलने लगी। किसी तरह शीशा तोड़कर यात्रियों को बस से निकाला जा सका। इस दौरान चार महिलाएं झुलस गईं, जिनमें से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हरदोई बिलग्राम मार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव ललौली तिराहा पर करीब सवा दस बजे के आसपास एक टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों और बस में सवार लोगों ने फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। शीशे को तोड़ यात्री सुरक्षित निकाल लिए गए। इस दौरान चार यात्री झुलस गए, जिन्हें सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
लाखन सिंह ने बताया कि यात्री और वे खुद ग्वालियर के हैं। दो दिन पूर्व दर्शन के लिए नैमिषारण्य आए थे और लौट कर ग्वालियर जा रहे थे। इस बीच अचानक बस में आग लग गई। बिलग्राम कोतवाल राजवीर सिंह के मुताबिक, बस में करीब 90 यात्री थे, जिनमें चार घायल हुए हैं, शेष सभी सुरक्षित हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ये हुए घायल
मीना पत्नी गंगा सिहं भिंड, राकेश पुत्र रामनरेश ग्वालियर, रेखा पत्नी लखन ग्वालियर, सुशीला पत्नी परमानंद झुलस गईं। रेखा देवी व सुशीला देवी को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।