{"_id":"651fac8f1d2e866eb60b4595","slug":"fire-at-e-bus-station-in-kanpur-three-buses-burnt-to-ashes-loss-of-more-than-three-crores-investigation-ong-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में ई-बस स्टेशन में अग्निकांड: तीन बसें जलकर राख...तीन करोड़ से अधिक का नुकसान, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में ई-बस स्टेशन में अग्निकांड: तीन बसें जलकर राख...तीन करोड़ से अधिक का नुकसान, जांच जारी
Fri, 06 Oct 2023 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:14 PM IST
सार
Kanpur News: इलेक्ट्रिक बस डिपो में आग लगने के कारण तीन बसें जल गईं, जिससे तीन करोड़ 60 लाख का नुकसान हुआ है। शुक्रवार सुबह जांच करने टीम भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
कानपुर में ई-बस स्टेशन में अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में अहिरवां स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो में तड़के सुबह चार बजे भीषण आग लग गई। इससे तीन बसें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि सभी बसों को डिपो से बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौजूदा कर्मचरियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही चली गई। कुछ ही देर में एक के बाद एक बसें चपेट में आने लगीं। इससे तीन बसें धू-धूकर जलने लगीं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इलेक्ट्रिक बस डिपो में आग लगने के कारण तीन बसें जल गईं, जिससे तीन करोड़ 60 लाख का नुकसान हुआ है। शुक्रवार सुबह जांच करने टीम भी मौके पर पहुंची है, जो अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को देगी।
विज्ञापन