फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire

तारों की चिंगारी से दस बीघा गेहूं की फसल जली

Thu, 01 Apr 2021 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
fire
इकघरा गांव में एचटी लाइन की चिंगारी से जली गेहूं की फसल। - फोटो : AKBARPUR
रूरा। अकबरपुर ब्लॉक के इकघरा गांव में बुधवार को हाईटेंशन लाइन के तारों की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। लपटें उठती देखकर ग्रामीण पहुंचे और मशक्कत कर आग काबू की। छह किसानों की करीब दस बीघे गेहूूं की फसल जल गई। वहीं सरवा गांव में आग से एक किसान की डेढ़ बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील कार्यालय में दी है।
विज्ञापन

इकघरा गांव में खेतों से होकर एचटी लाइन निकली है। बुधवार दोपहर 12 बजे तारों की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। धुआं व लपटें देख किसान चिल्लाने लगे। उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। दमकल को सूचना दी गई। साथ ही पास के तालाब से पानी लाकर ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू की। इससे पहले रणधीर सिंह, रणवीर, शिवकुमार, राजपाल, भगवती प्रसाद व कंचन सिंह की गेहूं की दस बीघा फसल जल गई। आग बुझने पर दमकल जवान पहुंचे। बाद में लेखपाल मिलन दुबे से नुकसान का आकलन किया। इधर सरवा गांव में अज्ञात कारण से लगी आग से राजकुमार की डेढ़ बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील में दी है।
विज्ञापन

आग से तीन किसानों की सवा दो बीघे गेहूं फसल जली
संदलपुर। क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में गेहूं की पकी खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग से तीन किसानों की सवा दो बीघा गेहूं फसल जलकर राख हो गई। बुधवार को सबलपुर के किसान सरमन राजपूत के गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। किसान की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं बहबलपुर गांव के पास जंगल में अचानक आग लग गई। बहवलपुर गांव के रहने वाले किसान बलबीर सिंह व हाकिम सिंह की खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने दमकल को सूचना देकर काबू करने का प्रयास किया। दमकल पहुंचने के पहले पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया। बलबीर की एक बीघा व हाकिम सिंह की पांच बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सिकंदरा एसडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि फसल के नुकसान की रिपोर्ट लेखपाल से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूता बनाने वाली फैक्टरी के कबाड़ में लगी आग
रनियां। अकबरपुर क्षेत्र के विसायकपुर स्थित एक जूता बनाने वाली फैक्टरी परिसर में उगे खरपतवार में लगी आग फैक्टरी परिसर में रखे कबाड़ तक पहुंच गई। आग की उठती लपटों को देखकर वहां काम कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। दमकल जवानों ने करीब तीन घंटे में आग काबू की। एहतियातन फैक्टरी कर्मियों की हॉफ टाइम में छुट्टी कर दी गई।

कानपुर से औरैया लेन पर विसायकपुर स्थित जूता बनाने वाली फैक्टरी संचालित है। फैक्टरी में दो प्लांट है। दो शिफ्टों में यहां काम होता है। एक प्लांट में 30 मजदूर और दूसरे प्लांट में 300 मजदूर काम करते हैं। फैक्टरी परिसर काफी विस्तृत है, और खरपतवार उगा है। सुबह करीब 11 बजे खरपतवार में लगी आग हवा तेज चलने से बढ़कर नजदीक एकत्र कबाड़ तक पहुंच गई। लंच होने पर मजदूरों ने लपटें देखी और शोर मचाया। कुछ कर्मी आग बुझाने लगे। मैनेजर ने दमकल को सूचना दी। कुछ देर बाद माती से फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल जवानों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू की। फैक्टरी के जनरल मैनेजर द्रोणा सिंह ने बताया कि खरपतवार में लगी आग से फैक्टरी का कबाड़ भी जल गया। अफरा तफरी मचने पर मजदूरों की लंच के बाद छुट्टी कर दी गई। फैक्टरी के जनरल मैनेजर ने बताया कि मार्च की क्लोजिंग में कर्मी व्यस्त थे। इसकी वजह से फैक्टरी परिसर में डंप कबाड़ नहीं हटाया जा सका था। बताया कि जलने से बचा कबाड़ गुरुवार को हटाया जाएगा। अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि फैक्टरी में आग बुझाने के इंतजाम ठीक नहीं होने से आग बढ़ गई। फैक्टरी मैनेजर को परिसर में उगी घास फूस की सफाई कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed