फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire

गैस सिलिंडर लीक होने से झोपड़ी में लगी आग, सामान जला

Fri, 03 Jul 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
fire
आग लगने से जली झोपड़ी - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर)। मंगलपुर थाना के मकनियापुर गांव में गैस सिलिंडर लीक हो जाने से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में दुकान भी चलती थी। आग से दुकान का सामान जलकर राख हो गया। पास में लगे सबमर्सिबल चलाकर पानी से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

रामआसरे ने गांव के किनारे झोपड़ी रखकर उसमें दुकान खोल ली थी। उसमें खानपान के साथ पान-मसाला भी रखा हुआ था। पत्नी शकुंतला देवी बच्चों के साथ वहीं पर रहते थे। गुरुवार की सुबह आलू उबालने के लिए उसने जैसे ही गैस चूल्हे जलाया। तभी गैस सिलिंडर लीक होने लगा। लाइटर जलाते ही फूस की झोपड़ी में आग लग गई। इससे वहां रखा दुकान का सामान जलने लगा। दुकान मालिक ने परिवार के साथ बाहर भागकर शोर मचाया। इस पर ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल राधेश्याम मौके पर गए और आग से हुई क्षति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर तहसील भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed