फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR on brother of SP MLA for giving triple talaq to wife

Kanpur: पत्नी को तीन तलाक देने पर सपा विधायक के भाई पर एफआईआर, महिला ने पुलिस कमिश्नर से लगाई थी गुहार

Mon, 27 Jun 2022 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Jun 2022 11:18 AM IST
सार

कानपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। इस मामले में सपा विधायक के भाई पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
FIR on brother of SP MLA for giving triple talaq to wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के सगे भाई फरहान सोलंकी पर उनकी पत्नी ने तीन तलाक देने का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। दहेज मांगने और मारपीट का भी आरोप है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर दर्ज हुए केस में मुख्य आरोपी के भाई व उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया है।

विज्ञापन


चकेरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डिफेंस कॉलोनी निवासी अमरीन फातिमा के मुताबिक 25 मार्च 2009 को उनका निकाह फरहान सोलंकी के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे भी हैं। अम्बरीन का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद एक शादीशुदा महिला से फरहान के संबंध हो गए।
विज्ञापन


इस वजह से वह उनको मारता पीटता था और दहेज की मांग करता था। इसमें उसका भाई इमरान व उसकी पत्नी भी साथ देती थी। अम्बरीन के मुताबिक 8 अक्तूबर 2019 को फरहान ने उसको तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पिछले तीन वर्षों से वह केस दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही थी लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह अम्बरीन ने सीएम ऑफिस में शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लिया और चकेरी में केस दर्ज कराया। एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि मामले में विवेचना शुरू की जा चुकी है। साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed