फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR filed against 120 people including Gagan Yadav after demonstration and stone pelting in Bakewar

इटावा में बवाल: बकेवर में प्रदर्शन और पथराव के बाद गगन यादव समेत 120 के खिलाफ FIR, 19 युवक गिरफ्तार; Video

Fri, 27 Jun 2025 08:56 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 27 Jun 2025 08:56 PM IST
सार

इटावा जिले में बवाल और हाइवे जाम करने के आरोप में पुलिस ने इंडियन रिफार्मरस ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक गगन यादव समेत 20 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस 19 युवकों को मौके से गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
FIR filed against 120 people including Gagan Yadav after demonstration and stone pelting in Bakewar
20 नामजद व करीब सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकेवर थाना पुलिस ने इंडियन रिफार्मरस ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक गगन यादव समेत 20 नामजद व करीब सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पहले दांदरपुर गांव के बाहर बवाल करने वाले 19 युवकों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन




गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे बड़ी संख्या में युवक बकेवर थाने पहुंचे थे। यहां युवकों ने पुलिस को इंडियन रिफार्मरस ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक गगन यादव के आह्वान पर पहुंचने की बात कहते हुए प्रदर्शन किया था। उन्होंने गगन यादव को आगरा में रोके जाने पर नाराजगी भी जाहिर की थी। प्रदर्शन करने के बाद युवकों ने कानपुर-आगरा नेशनल हाइवे भी जाम कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने 15 मिनट बाद जाम खुलवाकर युवकों से लौटने के लिए कहा था, लेकिन युवक जाने को तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन


वह दांदरपुर गांव की ओर बढ़ने लगे थे। पुलिस ने उन्हें फटकार भगाने का प्रयास किया था तो वह गांव में अलग-अलग रास्तों से होकर जाने का प्रयास करने लगे थे। निवाड़ीकलां-लुधियानी रोड पर पुलिस ने बड़ी संख्या में युवकों को गांव में जाने से रोक दिया था। इस पर युवकों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया था। इसमें पुलिस की एक कार टूट गई थी। पुलिस ने आक्रोशित युवओं को हवाई फायर और लाठियां फटकार भगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बवाल करने वाले 19 युवकों को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया था। पुलिस ने देर रात 120 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें इंडियन रिफार्मरस ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक गगन यादव को शामिल किया है। वहीं, करीब 100 अज्ञात लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed