फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR Against Three for Allegedly Forging Gift Deed of Gram Sabha Land

Kanpur: ग्रामसभा की सरकारी जमीन का फर्जी दानपत्र कराने का आरोप, महिला समेत तीन पर एफआईआर दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 10:53 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 06 Aug 2026 10:53 AM IST
सार

Kanpur News: सचेण्डी थाना क्षेत्र में ग्रामसभा की सरकारी जमीन का कथित रूप से फर्जी दानपत्र कर निजी नाम पर दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई लेखपाल एवं भूमि प्रबंधक समिति के मंत्री की शिकायत और जांच के बाद की गई।

विज्ञापन
FIR Against Three for Allegedly Forging Gift Deed of Gram Sabha Land
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट - फोटो : amar ujala

विस्तार

सचेण्डी थाना क्षेत्र में ग्रामसभा की कीमती सरकारी जमीन को धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे फर्जी दानपत्र (बैनामा) कर अपने नाम कराने का बड़ा मामला सामने आया है। लेखपाल एवं भूमि प्रबंधक समिति के मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

नवीन परती की 289.70 वर्गमीटर जमीन पर खेला गया खेल

सचेण्डी द्वितीय के ग्राम चचेण्डी में तैनात लेखपाल रवि प्रकाश ने डीसीपी पूर्वी से इस फर्जीवाड़े की लिखित शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार, ग्राम चचेण्डी स्थित गाटा संख्या-1764 राजस्व अभिलेखों के साथ-साथ चकबंदी अभिलेखों (सीएच-41 और सीएच-45) में भी 'नवीन परती' यानी ग्रामसभा की सरकारी संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि वर्ष 2022 में इस सरकारी जमीन में से 289.70 वर्गमीटर भूखंड का सुरेश चन्द्र मिश्रा नाम के व्यक्ति ने साधना मिश्रा के नाम अवैध रूप से दानपत्र निष्पादित करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक ने किया था दानपत्र, गवाहों पर भी केस

दानपत्र निष्पादित कराने के इस खेल में फजलगंज निवासी विजय शंकर तिवारी और सचेण्डी निवासी नरेंद्र कुमार गवाह बने थे। शिकायतकर्ता लेखपाल के अनुसार, दानकर्ता सुरेश चन्द्र मिश्रा का वर्तमान में निधन हो चुका है। आरोपियों ने यह भली-भांति जानते हुए कि जमीन सरकारी है, छल-कपट और फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर इसे निजी संपत्ति के रूप में दर्शाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

पुलिस का एक्शन

लेखपाल की शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने साधना मिश्रा (लाभार्थी), विजय शंकर तिवारी और नरेंद्र कुमार (दोनों गवाह) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed