फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR against three accused including policeman

मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी, सिपाही समेत 3 के खिलाफ एफआईआर

Mon, 08 Oct 2018 08:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
FIR against three accused including policeman
डेमो पिक
मैनपुरी में तैनात सिपाही सुनील तिवारी को कानपुर नौबस्ता, खाड़ेपुर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर दबंगई दिखाना भारी पड़ गया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही और उसके बेटे समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

 
खाड़ेपुर कॉलोनी निवासी पूतू मिश्रा ने बताया कि उसकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। पांच अक्तूबर को सिपाही सुनील के बेटे ने उससे मोबाइल का डिस्प्ले बदलवाया था। दोबारा टूटने पर सिपाही पुत्र ने उसे फिर बदलने के लिए कहा तो पूतू ने गारंटी न होने की बात कहते हुए इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इस पर सिपाही के बेटे ने दुकान में तोड़फोड़ की और पिता को फोन कर बुला लिया। सिपाही ने दुकान पर पहुंचते ही उससे मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पड़ोसी वैभव सविता ने भी सिपाही का साथ देते हुए उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed