फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fir against mosquitoes in Ghatampur

साहब ! काट कर भाग जाते हैं मच्छर, कान में आकर दे रहे हैं धमकी, पुलिस तक पहुंचा मामला फिर हुआ ये

Mon, 26 Aug 2019 02:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 26 Aug 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Fir against mosquitoes in Ghatampur
मच्छर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर स्थित भीतरगांव में मच्छरों के खिलाफ पुलिस में शायद यह अपनी तरह की पहली शिकायत होगी। जिसमें बिरहर तिराहे के दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि दोपहर होते ही मच्छरों की फौज जीना हराम कर देती है। मौका मिलते ही मच्छर काटकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बिरहर पुलिस चौकी के नाम दी गई एक तहरीर स्थानीय सोशल मीडिया में वायरल हुई। इसमें लिखा है कि महोदय दोपहर शुरू होते ही मच्छरों की फौज दुकानदारों पर हमला बोल रही हैं। वे काट कर भाग जाते हैं।
विज्ञापन

 

गांव वालों ने मच्छरों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

विरोध करने पर मच्छर कान में आकर बीमारी फैलाने की धमकी भी दे रहे हैं। मच्छरों के काटने से उनके शरीर पर चकत्ते तक पड़ गए हैं। बिरहर चौकी प्रभारी सच्चिदानन्द सिंह छुट्टी पर हैं। उनका कहना है कि मच्छरों के खिलाफ पुलिस से की गई शिकायत व्यंग्य और हास्यास्पद जरूर है। लेकिन इसमें स्वास्थ्य विभाग के लिये संदेश छिपा है। 

इधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी अजीबो-गरीब तर्क दिया है। भीतरगांव सीएचसी के अधीक्षक डॉ.अजय मौर्या का कहना है कि मच्छरों की शिकायत पुलिस से की गई है तो पुलिस कार्रवाई करे। अगर सीएचसी आकर कोई शिकायत दर्ज करायेगा, तो मच्छरों से निपटने के लिये प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed