{"_id":"5d62a3638ebc3e01740f439c","slug":"fir-against-mosquitoes-in-ghatampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साहब ! काट कर भाग जाते हैं मच्छर, कान में आकर दे रहे हैं धमकी, पुलिस तक पहुंचा मामला फिर हुआ ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब ! काट कर भाग जाते हैं मच्छर, कान में आकर दे रहे हैं धमकी, पुलिस तक पहुंचा मामला फिर हुआ ये
Mon, 26 Aug 2019 02:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर स्थित भीतरगांव में मच्छरों के खिलाफ पुलिस में शायद यह अपनी तरह की पहली शिकायत होगी। जिसमें बिरहर तिराहे के दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि दोपहर होते ही मच्छरों की फौज जीना हराम कर देती है। मौका मिलते ही मच्छर काटकर भाग जाते हैं।
रविवार दोपहर बिरहर पुलिस चौकी के नाम दी गई एक तहरीर स्थानीय सोशल मीडिया में वायरल हुई। इसमें लिखा है कि महोदय दोपहर शुरू होते ही मच्छरों की फौज दुकानदारों पर हमला बोल रही हैं। वे काट कर भाग जाते हैं।

गांव वालों ने मच्छरों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विरोध करने पर मच्छर कान में आकर बीमारी फैलाने की धमकी भी दे रहे हैं। मच्छरों के काटने से उनके शरीर पर चकत्ते तक पड़ गए हैं। बिरहर चौकी प्रभारी सच्चिदानन्द सिंह छुट्टी पर हैं। उनका कहना है कि मच्छरों के खिलाफ पुलिस से की गई शिकायत व्यंग्य और हास्यास्पद जरूर है। लेकिन इसमें स्वास्थ्य विभाग के लिये संदेश छिपा है।
इधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी अजीबो-गरीब तर्क दिया है। भीतरगांव सीएचसी के अधीक्षक डॉ.अजय मौर्या का कहना है कि मच्छरों की शिकायत पुलिस से की गई है तो पुलिस कार्रवाई करे। अगर सीएचसी आकर कोई शिकायत दर्ज करायेगा, तो मच्छरों से निपटने के लिये प्रबंध करेंगे।