फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fierce fire broke out in the junk lying in the vacant plot in Kanpur, smoke was seen spreading far and wide

Kanpur Fire: खाली प्लॉट में पड़े कबाड़ में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला नजर आया धुंआ, मची अफरा-तफरी

Wed, 08 Mar 2023 06:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Mar 2023 06:46 PM IST
सार

चकेरी थाना क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में पड़े कबाड़ में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि प्लॉट में अचानक ऊंची लपटें उठने लगीं। आसमान में काला धुंआ दूर-दूर तक नजर आया। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in the junk lying in the vacant plot in Kanpur, smoke was seen spreading far and wide
कानपुर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में एक खाली पड़े प्लॉट में जमा कबाड़ और कूड़े के ढेर में आग लग गई। प्लॉट से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, श्याम नगर के आदर्श विहार में एक बनियान फैक्ट्री संचालित है। इससे निकलने वाली केमिकल युक्त गंदगी को इलाके के खाली प्लॉट में जमा किया जाता है। बुधवार की शाम को किसी अराजकतत्व ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी।
विज्ञापन

केमिकल युक्त गंदगी से कूड़ा जलने लगा। आग की लपटों से प्लॉट के आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस समेत दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। करीब आधा घंटे की मशक्कत कर आग को बुझाया गया। पुलिस का कहना है कि अराजकतत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed