फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fierce Beating between prisoners in Unnao jail

उन्नाव जेल में बंदियों के बीच जमकर हुई मारपीट, अफसरों में मचा हड़कंप

Sun, 15 Jul 2018 08:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 15 Jul 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
Fierce Beating between prisoners in Unnao jail
जिला अस्पताल में भर्ती घायल बंदी हेमराज - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिला जेल में तीन दिन पहले अलग-अलग मुकदमों में भेजे गए दो बंदियों में मारपीट हो गई। एक बंदी ने दूसरे पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वारदात से जेल में हड़कंप मच गया। घायल को आनन-फानन जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल और बाद में कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट के डाक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। हमलावर बंदी के मानसिक बीमार होने की आशंका के चलते जेल प्रशासन ने तनहाई बैरक में डाल दिया है।
विज्ञापन



जिला जेल के अहाते में बैरक नंबर 12 और 13 के बीच का रास्ता बारिश होने से खराब हो गया था। रविवार सुबह जेलर ब्रजेंद्र सिंह ने बैरक नंबर 12 के 16 बंदियों को रास्ते की मरम्मत के काम में लगाया था। करीब सात बजे सभी बंदी रास्ते में ईंटें बिछा रहे थे।
विज्ञापन


बंदियों में गैर इरादतन हत्या के आरोप में 12 जुलाई से जेल में बंद बीघापुर थानाक्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी राजेश गौैतम ने पास में ही काम कर रहे किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 13 जुलाई को पॉक्सो कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेजे गए अजगैन थानाक्षेत्र के बिचपरी गांव निवासी बंदी हेमराज (22) पुत्र बैकुंठ पर कहासुनी के बाद ईंट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Fierce Beating between prisoners in Unnao jail
जिला जेल उन्नाव
सिर और जबड़े में कई तेज वार से हेमराज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। अन्य बंदियों ने राजेश को दबोच लिया। घटना के समय जेल अधीक्षक व अन्य स्टाफ बैरक नंबर 17 की तलाशी में व्यस्त था। सूचना मिलते ही जेल अफसरों में हड़कंप मच गया।


आनन-फानन सभी पहुंचे और घायल को जेल अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर बीबी सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बंदी रक्षक अनुपम शर्मा और जितेंद्र कुमार ने उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। जेलर ब्रजेंद्र सिंह के मुताबिक कानपुर हैलट में सीटी स्कैन में सिर में भीतरी चोट नही मिली है।


जबड़े और दांतों में चोट गंभीर है इसके लिए हैलट के डाक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। जेलर के मुताबिक दोनों बंदियों में कोई विवाद नहीं था। दोनों के एक-दूसरे के परिचित भी नहीं हैं। हमलावर मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। अन्य बंदियों के लिए खतरा देखते हुए उसे तनहाई बैरक में भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। बताया कि डीआईजी जेल उमेश कुमार श्रीवास्तव को भी घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed