{"_id":"66004f051d3f39fa11095d25","slug":"fewer-vehicles-on-the-road-bumpy-vehicles-become-support-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-110477-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क पर कम चले वाहन, डग्गामार वाहन बने सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क पर कम चले वाहन, डग्गामार वाहन बने सहारा
Sun, 24 Mar 2024 09:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। होली का त्योहार होने पर लोकल रूट पर चलने वाले वाहन कम चले। इससे कानपुर जाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। रविवार को सड़कों पर वाहनों का टोटा होने से यात्री घंटों बसों का इंतजार करते रहे।
जिले में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं। यहां पर पूर्वांचल के गोरखपुर, जौनपुर, प्रयागराज, मऊ, मिर्जापुर, बनारस, सुल्तानपुर, गाजीपुर सहित अन्य शहरों के लोग काम करते हैं। शनिवार शाम को छुट्टी के बाद लोग घर पहुंचे और सामान लेकर कानपुर जाने वाले हाईवे पर आ गए। नवीपुर निवासी रोहित कुमार ने बताया कि रात आठ बजे गोरखपुर जाने के लिए हाईवे पर आ गए थे, लेकिन परिवहन विभाग की बस भरी हुई निकल रही थी। कई बस वालों ने रोका भी तो उसमें पैर रखने की जगह नहीं दिख पाई। इस वजह से लौट गए थे। रविवार सुबह फिर से हाईवे पहुंचे तो बस मिली। जैनपुर निवासी शोभित सिंह ने बताया कि कौशाम्बी जाने के लिए रविवार सुबह हाईवे पर आ गए थे। सारी बस भरी हुई निकल रही थी। मजबूरी में ट्रक में बैठकर घर के लिए रवाना हुए। इसी तरह अकबरपुर निवासी सुमित कुमार, नितिन सिंह, मुकेश को भी जाने के लिए साधन नहीं मिला तो डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। रनियां में भी लोग कानपुर जाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। यहां से कुछ लोग सिटी बसों से तो कुछ ऑटो से सफर करते नजर आए।