फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   few people gathered in death of freedom fighter

वतन पर मिटे, आंसू बहाने चंद लोग ही जुटे

Mon, 10 Aug 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 10 Aug 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
few people gathered in death of freedom fighter
देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शशिकांत शुक्ला की अंतिम यात्रा में 25 लोग भी नहीं जुटे। इक्का-दुक्का रिश्तेदार, सेनानी संगठनों के कुछ सदस्यों को छोड़ कर कोई भी उन्हें अंतिम विदाई देने नहीं आया।
विज्ञापन


यहां तक कि सूचना के बावजूद क्षेत्रीय विधायक हाजी इरफान सोलंकी भी नहीं पहुंचे। विधायक अजय कपूर को सूचना दी गई तो उन्होंने भी खुद न आकर अपने प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा को भेज दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन रविवार सुबह दर्शनपुरवा स्थित आवास पर हुआ था। शाम को भैरव घाट पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


‘अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत 9 अगस्त को हुई थी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शशिकांत शुक्ला का निधन भी 9 अगस्त को हुआ। शशिकांत की देखभाल करने वाले पड़ोसी दिवंगत सेनानी के बेटे मनोज पांडेय ने बताया कि शशिकांत ने रात करीब 3:30 बजे पानी पीने के बाद घबराहट की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, अस्पताल जाने से मना कर दिया और सो गए। सुबह सात बजे वे उन्हें उठाने पहुंचे तो उनका निधन हो चुका था। सूचना पर बहू उर्मिला शुक्ला, सेनानी संगठन के सत्येंद्र श्रीवास्तव, असित सिंह और पार्षद राकेश साहू उनके घर पहुंचे लेकिन कोई नेता-विधायक-सांसद झांकने नहीं आया।


वहां एसीएम-7 डीडी वर्मा, नायब तहसीलदार प्रमोद श्रीवास्तव, सीओ नजीराबाद संजीव दीक्षित और एसओ फजलगंज शशिभूषण मिश्रा मौजूद रहे। भतीजे राजेश कुमार, महेंद्र, अजय शंकर और मुकेश कुमार शुक्ला सहित पांच लोगों ने उन्हें मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed