{"_id":"616ed962080fbc09cb185b3a","slug":"fever-wreaks-havoc-again-in-kanpur-patients-doubled-complaints-of-bleeding-six-new-dengue-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में फिर बुखार का कहर: दोगुने हुए रोगी, खून आने की भी शिकायत, डेंगू के छह नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में फिर बुखार का कहर: दोगुने हुए रोगी, खून आने की भी शिकायत, डेंगू के छह नए मरीज मिले
Tue, 19 Oct 2021 08:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:14 PM IST
सार
हैलट ओपीडी में बर्रा के बुखार रोगी रामप्रकाश पांडेय को बुखार के बाद पेशाब से खून आने की दिक्कत है। उन्हें मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि के अंडर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
वायरल फीवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बारिश के बाद बुखार के रोगियों की संख्या दोगुना हो गई है। हैलट और उर्सला ओपीडी में बुखार के रोगियों की भरमार रही। बुखार के रोगी ब्लीडिंग की शिकायत बता रहे हैं। एक रोगी को गंभीर हालत में हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया।
बारिश के बाद जलभराव से डेंगू और वायरल संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को डेंगू के छह नए रोगी मिले हैं। हैलट ओपीडी में बर्रा के बुखार रोगी रामप्रकाश पांडेय को बुखार के बाद पेशाब से खून आने की दिक्कत है।
उन्हें मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि के अंडर में भर्ती किया गया है। इसके अलावा रावतपुर, किदवईनगर, सिविल लाइंस से आए कई रोगियों ने नाक से खून आने और खांसी में खून की दिक्कत बताई। रोगियों को चकत्ते और दूसरे लक्षण भी हैं।
विज्ञापन
उर्सला ओपीडी में आए कई रोगियों ने इसी तरह की दिक्कत बताई है। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को डेंगू के छह नए रोगी मिले हैं। रानीघाट, मेडिकल कालेज, रावतपुर, मकड़ीखेड़ा, अरौली और उत्तरीपुरा में डेंगू के रोगी मिले हैं।
10 स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के शिविरों में 118 बुखार के रोगियों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे गए। 455 सैंपल में मलेरिया की जांच हुई, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई है।