{"_id":"5f85fe228ebc3e9ba661c1bf","slug":"fever-akbarpur-news-knp5883189175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमऊ गांव में बुखार से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमऊ गांव में बुखार से किशोर की मौत
विज्ञापन
अयान अली का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। रमऊ गांव में मंगलवार को बुखार पीड़ित एक किशोर की मौत हो गई। उसे दो दिन पहले बुखार आया था। गांव में एक दर्जन से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना राजपुर क्षेत्र के रमऊ गांव निवासी इस्तिखार अली के बेटे अयान अली (16) की मंगलवार को बुखार से मौत हो गई। पिता इस्तिखार ने बताया कि उसके बेटे को रविवार की रात तेज बुखार आया था। सोमवार को राजपुर कस्बे के मेडिकल स्टोर से बुखार की दवा लाकर खिलाई थी। इससे बुखार में आराम मिल गया। सोमवार देररात तेज बुखार के साथ पेट में दर्द व उल्टी शुरू हो गई।
मंगलवार को अकबरपुर निजी अस्पताल ले जाते समय अयान ने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किशोर राजपुर कस्बे में बाइक मरम्मत का काम सीखता था। प्रधान ने मामले की जानकारी पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह को दी। पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। गांव में स्वास्थ टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
गांव में इन दिनों बुखार से 12 से अधिक लोग पीड़ित हैं। प्रधान कलाम अली ने बताया कि गांव में दो दिन से बुखार का प्रकोप है। गांव के जमाल अहमद, राजकुमार, अजय कुमार, अकबर अली, नाहीद, रमजान खा, आफरीन, अनीसा, रौशनी, इरम परवीन सहित 12 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। इसी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है।