{"_id":"5b7c41ad42c792462d13401a","slug":"feud-between-farmer-union-attacked-the-district-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपसी फूट में बदला भारतीय किसान यूनियन का शक्ति प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी फूट में बदला भारतीय किसान यूनियन का शक्ति प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर हंगामा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में नवनियुक्त भाकियू जिलाध्यक्ष महेश तिवारी को पीटती विशेखा राजपूत।
भारतीय किसान यूनियन के दो गुटों का सोमवार को हमीरपुर कलक्ट्रेट में अलग-अलग हुआ शक्ति प्रदर्शन बाद में हंगामे, मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। पद से हटाए गए पूर्व जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत के समर्थकों ने जिला पंचायत परिसर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश तिवारी पर लाठी-डंडों से हमला किया और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी। जिलाध्यक्ष व उनके समर्थकों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने आरोपी पूर्व जिलाध्यक्ष व समर्थकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
निरंजन को जिलाध्यक्ष पद से एक सप्ताह पहले हटाया गया था
हमीरपुर में जिला पंचायत परिसर कैंपस में लाठियां लहराकर हंगामा करते पुरुष और महिलाएं।
निरंजन सिंह राजपूत को भाकियू के जिलाध्यक्ष पद से एक सप्ताह पहले हटाया गया था। बताते हैं कि संगठन के इस कदम से निरंजन सिंह बेहद नाराज थे। सोमवार को वह समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट गोल चबूतरे पर शक्ति प्रदर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ महिला संगठन की अध्यक्ष विशेखा राजपूत भी सैकड़ों समर्थकों के साथ थीं। दूसरी तरफ महेश तिवारी और उपाध्यक्ष भगवान दास दीक्षित ने पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ता भवन में बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लाठियों से पीटने लगे
हमीरपुर में भाकियू के आरोपी निरंजन राजपूत और विशेखा को कोतवाली लेकर जाती पुलिस।
प्रदर्शन के बाद निरंजन राजपूत जिला पंचायत परिसर में अखबारों के दफ्तर में ज्ञापन देने आए। तभी महेश तिवारी भी अपने साथियों के साथ वहां आ गए। आरोप है कि पहले से घात लगाए निरंजन समर्थकों ने लाठी-डंडों से महेश तिवारी पर हमला बोल दिया। वे लोग जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लाठियों से पीटने लगे। इससे जिला पंचायत परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस व तहसीलदार आ पहुंचे और निरंजन राजपूत व विशेखा राजपूत को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गए। महेश तिवारी व भगवानदास दीक्षित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल शैल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।