{"_id":"68d430e1c1287bace104937a","slug":"fertilizer-will-reach-bakewar-cooperative-society-today-ar-cooperative-etawa-news-c-216-1-etw1012-131208-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बकेवर सहकारी समिति पर पहुंचेगी खाद: एआर कॉपरेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बकेवर सहकारी समिति पर पहुंचेगी खाद: एआर कॉपरेटिव
विज्ञापन
बकेवर। एआर कॉपरेटिव ने बकेवर सहकारी समिति का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने समिति पर खाद के स्टॉक ,किसानों की सदस्यता के संबंध में सचिव से जानकारी ली और खाद वितरण रजिस्टर भी चेक किया। इस दौरान समिति पर डीएपी खाद लेने आए किसानों ने खाद न मिलने की बात कही। इसपर उन्होंने गुरुवार को खाद उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।
बुधवार को दोपहर निबंधक सहकारी समितियां कमलेश नारायण वर्मा ने सांख्यिकी अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी व एडीओ कॉपरेटिव नवीन गुप्ता के साथ बकेवर सहकारी समिति पर अचानक पहुंच गए। उन्होंने समिति के सचिव राजीव गोयल से खाद के स्टॉक व वितरण के बारे में जानकारी ली। समिति पर मौजूद किसानों से खाद मिलने के संबंध में कहा कि अधिक से अधिक किसान समिति के सदस्य बनें। समिति के सदस्यों को खाद देने में प्राथमिकता दी जाएगी। निबंधक ने बताया की 1355 मीट्रिक टन डीएपी खाद स्वीकृत हुई है। वर्तमान में 1200 मीट्रिक टन के करीब खाद उपलब्ध है। खाद समितियों और संघों पर भेजी जा रही है। अगले सप्ताह एक रैक और आ जाएगी। खाद की किसी प्रकार कोई कमी नहीं है। इसके अलावा नकद बिक्री पर भी डीएपी खाद किसानों को दी जा रही है। बकेवर समिति पर 15 एमटी डीएपी व 15 एनपीके खाद गुरुवार तक समिति पर पहुंच जाएगी।