फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fertilizer crisis

किसानों को जरूरत पर नहीं मिल रही खाद

Wed, 07 Jan 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Wed, 07 Jan 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के किसानों को जरूरत पर खाद नहीं मिल पा रही है। सहकारिता विभाग के
विज्ञापन
केंद्रों पर खाद का टोटा है। वहीं प्राइवेट दुकानदार एक बोरी पर औसतन 100 रुपये ज्यादा वसूल रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारी का कहना है कि मांग के सापेक्ष आपूर्ति न होने के कारण समस्या है। कालाबाजारी की शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।

किसान अस्तिया के शिवप्रसाद मिश्र, घार के मुन्नालाल, मलासा के बट्टन सिंह, डीघ के राजनारायण द्विवेदी, कैलई के अबरार अहमद, निगोही के महेश शुक्ल ने बताया कि साधन सहकारी समितियों पर आने वाली यूरिया खाद ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। 26 दिसंबर से समितियों पर खाद नहीं मिल रही है।

वहीं बाजार में दुकानदार 334 रुपये की बोरी पर 100 रुपये ज्यादा वसूल रहे हैं। मंगलवार को पुखरायां में एक दुकान पर भीड़ लगी रही। किसानों से पेशगी रुपये जमा कराकर खाद दी गई।

स्थानीय क्रय-विक्रय समिति के सचिव जगदीश यादव ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद 400 बोरी यूरिया खाद उतरी। केंद्र पर करीब 1,000 किसान मौजूद थे, जिससे खाद नहीं बांटी गई।

बुधवार को व्यवस्थित ढंग से वितरण किया जाएगा। बताया कि प्रत्येक किसान को एक बोरी यूरिया और उसके साथ 65 रुपये कीमत का एक घुलनशील यूरिया का पैकेट दिया जाएगा।

उसकी एक किलो मात्रा को 50 लीटर पानी में घोलकर एक बीघा फसल में प्रयोग किया जा सकेगा। वहीं जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन ने बताया कि मांग के सापेक्ष 26 प्रतिशत आपूर्ति हुई है। सभी किसानों को एक ही समय में जरूरत होने के कारण समस्या है। गेहूं की फसल में यूरिया खाद डाली जा रही है।

कहा है कि कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जाएगा। शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed