फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female prisoners will make Sanitary pads in prisons

उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद महिला कैदी बनाएंगी सेनेटरी पैड, लखनऊ जेल से होगा उद्घाटन

Mon, 15 Oct 2018 11:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 15 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Female prisoners will make Sanitary pads in prisons
इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर ईस्ट की पूर्व अध्यक्ष मनीषा बाजपेई - फोटो : अमर उजाला

कानपुर शहर की महिला के प्रस्ताव पर अब प्रदेश की महिला बंदी सेनेटरी पैड बनाएंगी। इससे होने वाली आय उन्हें मिलेगी। सेंट्रल जेल लखनऊ के नारी बंदी निकेतन में बुधवार से सेनेटरी नैपकिन उद्योग का शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रदेश की सभी जेलों में यह काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन


इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर ईस्ट की पूर्व अध्यक्ष मनीषा बाजपेई ने जिला जेल में करीब दो साल पहले महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई-कढ़ाई का काम शुरू कराया था। मनीषा ने कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी को महिला बंदियों के सशक्तीकरण और कौशल विकास के लिए जोया पैड्स सेनेटरी नैपकिन उद्योग की स्थापना के लिए प्रस्ताव दिया था। जेल अफसरों ने प्रस्ताव का परीक्षण किया। तय हुआ कि महिला बंदी सेनेटरी पैड्स बनाएंगी। जेल में उद्योग स्थापित करने में मनीषा की पुनर्नवा फाउंडेशन उनकी मदद करेगी। सामाजिक संस्थाओं और शासन की मदद से बाजारों में यहां बने उत्पाद बेचे जाएंगे।

विज्ञापन

लखनऊ में मंत्री करेंगी उद्घाटन

Female prisoners will make Sanitary pads in prisons
डेमो पिक

लखनऊ जेल में बुधवार को सेनेटरी नैपकिन उद्योग का उद्घाटन महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी करेंगे। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग उत्तर प्रदेश होंगे। मनीषा बाजपेई ने बताया कि महिला बंदियों द्वारा बनाए गए सेनेटेरी पैड्स जोया पैड्स के नाम से उपलब्ध होंगे। इसकी पैकेजिंग में प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed