फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female doctor slap staff nurse

डॉक्टर ने नर्स को मारा तमाचा, फिर 'हिल गया अस्पताल', बोली-'ये करने से मना किया था'

Tue, 07 Aug 2018 06:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 06:18 PM IST
सार

Para medical staff stopped working

विज्ञापन
Female doctor slap staff nurse
पैरा मेडिकल स्टॉफ ने काम बंद कर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के इटावा जिले में मिनी पीजीआई सैफई के प्रसव कक्ष में सोमवार शाम को महिला डॉक्टर ने स्टाफ नर्स को थप्पड़ मार दिया। इसको लेकर पैरा मेडिकल स्टॉफ ने काम बंद कर हंगामा किया। नर्स के साथ अभद्रता और बदसलूकी को लेकर कुलपति से शिकायत की। न्याय न  मिलने से नाराज स्टॉफ नर्स ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन



सैफई में स्टाफ नर्स हीरन ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि आब्स एंड गायनी की विभागाध्यक्ष डॉक्टर शिखा सेठ सोमवार शाम को चार बजे लेबर रूम में आईं। वह मरीज को इंजेक्शन लगाने जा रही थीं। तभी डॉक्टर शिखा चीखने लगीं। इन्होंने उससे अभद्रता और बदसलूकी की। विरोध करने पर डॉक्टर शिखा ने थप्पड़ मार दिया। गालियां भी दीं।
विज्ञापन

....इससे वह नर्स नाराज हो गईं

Female doctor slap staff nurse
पैरा मेडिकल स्टॉफ ने काम बंद कर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इसकी शिकायत नर्स हीरन ने कुलपति डॉ राजकुमार से की। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पैरा मेडिकल विभाग ने काम बंद कर दिया। अस्पताल में हंगामा किया। स्टॉफ नर्स के साथ थाने में भी हंगामा किया गया।

डॉ शिखा का कहना है कि स्टॉफ नर्स हीरन मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थीं। उन्हें रोका था। इससे वह नर्स नाराज हो गईं। बखेड़ा खड़ा कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि  स्टॉफ नर्स की तहरीर मिली है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed