{"_id":"5d87bdc28ebc3e015e1b6403","slug":"feeding-the-offerings-of-god-made-the-entire-locality-unconscious","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भगवान के प्रसाद को हथियार बना पूरे मोहल्ले को किया बेहोश, अस्पताल में खुली आंख तब समझ आया पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान के प्रसाद को हथियार बना पूरे मोहल्ले को किया बेहोश, अस्पताल में खुली आंख तब समझ आया पूरा माजरा
Mon, 23 Sep 2019 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के चकरनगर में चोरों ने अब भगवान के प्रसाद को अपना हथियार बनाया है। शातिरों ने शनिवार की शाम सहसों थाने के भोया गांव के तीन घरों वाले एक मोहल्ले में सभी को प्रसाद खिलाकर बेहोश किया और तीनों घरों से लाखों की नगदी, जेवर समेत 10 लाख का माल साफ कर दिया।
प्रसाद खाकर 18 लोगों की हालत बिगड़ी तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। भोया गांव के फूफ चौरेला मार्ग पर शंकर जी का मंदिर है। इसके पास ही सुख सिंह चौहान, रमेश सिंह चौहान और पिंकी के मकान हैं। इन लोगों ने बताया कि शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे बाइक से दो युवक मंदिर पहुुंचे थे।

इन दोनों ने बहन को कैंसर की बीमारी से आराम मिलने की बात कहकर लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। रमेश सिंह ने बताया कि दोनों युवकों ने प्रसाद सभी लोगों को दिया और फिर बाइक से चले गए। प्रसाद खाने के बाद तीनों परिवारों के लोग बेहोश हो गए। चोरों ने गांव के लोगों को तो प्रसाद बांटा ही, साथ ही गांव के आवारा कुत्तों को भी प्रसाद खिला दिया।
इससे कई कुत्तों की हालत खराब बताई जा रही है। गांव के विशाल चौहान ने बताया कि कुत्ते उठकर चल रहे थे और फिर गिर रहे थे। देर रात तीनों घरों से नगदी और सोने चांदी के जेवर चोरी हो गए। सुबह उठने पर प्रसाद खाने वाले लोगों की हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
सुख सिंह के घर से सोने की जंजीर, अंगूठी आदि, रमेश सिंह के घर से 51 हजार की नगदी, सोने का मंगलसूत्र, बाला, अंगूठी और पिंकी के घर से पांच तोला सोना एवं दो सौ ग्राम चांदी के जेवर चोर ले गए हैं। थाना पुलिस सुबह गांव पहुंची और पड़ताल की। पुलिस ने चोरों की बाइक गांव से बरामद की है।