फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fear of Corona: Greenpark hostel closed until 23, players will practice using masks

कोरोना का डर: ग्रीनपार्क हॉस्टल 23 तक बंद, मास्क लगाकर अभ्यास करेंगे खिलाड़ी

Sat, 14 Mar 2020 02:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Mar 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Fear of Corona: Greenpark hostel closed until 23, players will practice using masks
ग्रीनपार्क - फोटो : गूगल
कानपुर में कोरोना वायरस के डर की वजह से ग्रीनपार्क हॉस्टल 23 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। हॉस्टल में रहने वाले सभी खिलाड़ियों से कह दिया गया है कि वे अपने-अपने घर चले जाएं। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे मास्क लगाकर अभ्यास करने आएं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान समय में हॉस्टल में 15 खिलाड़ी है। इसके साथ ही ग्रीनपार्क में रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह कहा गया है कि अभ्यास करने के लिए आने वाले खिलाड़ियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया जाए। खिलाड़ियों को हाथ मिलाने से मना किया गया है। सेनिटाइजर का उपयोग करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed