फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fauji misdeed with girl now she is attempted suicide

फौजी ने युवती से किया दुष्कर्म, बना रहा समझौता करने का दबाव, रेलवे ट्रैक पर जाने देने पहुंची पीड़िता

Tue, 02 Jul 2019 09:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Jul 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
fauji misdeed with girl now she is attempted suicide
दुष्कर्म पीड़िता ने किया खुदखुशी का प्रयास - फोटो : Amar Ujala Graphics
कन्नौज में आरोपी फौजी से समझौता नहीं करने पर दुष्कर्म पीड़िता की परिजनों ने पिटाई कर दी। इससे आहत होकर पीड़िता ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया। लोगों ने उसे बचा लिया। मामले की जानकारी एसपी को दी गई। एसपी ने युवती को आशा ज्योति केंद्र भेजा है। 
विज्ञापन


तालग्राम थाने के एक गांव में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक ने तीन साल तक दुष्कर्म किया। अप्रैल 2019 में आर्मी में नौकरी लगने के बाद युवक पीड़िता से 70 हजार की नगदी और करीब एक लाख के जेवर लेकर नासिक में ड्यूटी पर चला गया।
विज्ञापन


 

आरोपी फौजी के परिजनों से समझौता न करने पर युवती के पिता और भाई ने पीटकर घर से निकाला

करीब 10 दिन पहले पीड़िता की तहरीर पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सीओ छिबरामऊ को मामले की जांच सौंप दी। पीड़िता का आरोप है कि सोमवार को आरोपी के परिजनों ने समझौता करने के नाम पर 50 हजार रुपये का लालच दिया। उसके (युवती) परिजनों ने भी समझौते का दबाव बनाया।

समझौता नहीं करने पर सोमवार शाम करीब सात बजे पिता और भाई ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। रात करीब आठ बजे वह गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने पहुंच गई। ट्रैक के आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया।

मामले की जानकारी पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पीड़िता को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया। महिला थाना प्रभारी पूनम अवस्थी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। एसपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed