फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father Put daughter on fire

पत्नी के न आने पर बेटी की साथ की ऐसी हैवानियत कि पड़ोसी भी थर्रा उठे

Sun, 25 Feb 2018 02:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Feb 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
father Put daughter on fire
डेमो पिक
उस बेटी को क्या मालूम था एक दिन जन्म देने वाला पिता उसकी जान का दुश्मन बनेगा। एक छोटी से बात पर उसके ऊपर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। घटना थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर बरा की है। वह पत्नी के मायके से नहीं लौटने को लेकर क्षुब्ध था। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पत्नी और मायके वालों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची करीब 50 प्रतिशत तक झुलसी है।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर बरा निवासी सतेंद्र राठौर का आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता है। करीब तीन माह पूर्व पत्नी शकुंतला परेशान होकर पांच बच्चों के साथ मायके फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जिंदापुर चली गई थी। कई बार सतेंद्र ने उसे घर लाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने कहा कि जब तक आदतों में सुधार नहीं करते तब तक वह घर नहीं आएगी। तीन दिन पहले सतेंद्र ससुराल गया और पत्नी से घर चलने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद 11 वर्षीय बेटी डॉली और आठ वर्षीय उपासन को साथ घर ले आया। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात जब दोनों बच्चे सो रहे थे। तभी उपासना मां को याद कर रोने लगी। जब चुप कराया तो वह शांत नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर सतेंद्र ने बिना कुछ सोचे समझे पुत्री पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। आग में झुलस रही बच्ची बुरी तरह से चीखती रही, लेकिन बाप का दिल नहीं पसीजा। गंभीर रूप से जलने के बाद उपासना बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आस पड़ोसियों ने जानकारी होने के बाद मायके में रह रही शकुंतला को जानकारी दी। इसके बाद वह शनिवार दोपहर परिवारीजनों को लेकर घर पहुंची। गंभीर रूप से जली बच्ची को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं थाने में पति के विरुद्ध पुत्री की हत्या की कोशिश की तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। 

बच्ची को जलाने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राकेश पांडेय, प्रभारी एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed