UP: शुभम का शव लेकर पिता रवाना, रात 11 बजे पहुंचेगा पैतृक गांव, ड्योढ़ीघाट में अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक
Kanpur News: पहलगाम आतंकी हमले में मृतक शहीद शुभम द्विवेदी का शव रात 11 बजे तक पैतृक गांव पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार ड्योढ़ीघाट पर होगा।
विस्तार
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में शुभम द्विवेदी की मौत हो गई थी। उनके पिता संजय द्विवेदी दो बजकर 30 मिनट में जम्मू से बॉडी लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। रात आठ बजे शव दिल्ली पहुंचेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लखनऊ लगभग नौ बजे फ्लाइट पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ से कानपुर रात लगभग 11 बजे शव पैतृक गांव पहुंचेगा। गुरुवार सुबह सात बजे ड्योढ़ीघाट में सलामी दी जाएगी। वहीं, अंतिम संस्कार होगा।
ड्योढ़ीघाट में होगा अंतिम संस्कार
घाट जाने के लिए सलेमपुर मोड से होते हुए बालाजी मंदिर की तरफ से जाया जाएगा। वहीं, प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी का निधन अत्यंत दुःखद है।
सीएम योगी व्यक्त की संवेदनाएं
उन्होंने दूरभाष पर पिता संजय द्विवेदी से बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कहा कि दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता से परिवार के साथ खड़ी है। प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को पार्थिव शरीर को ससम्मान कानपुर पहुंचाने हेतु निर्देशित किया है।