{"_id":"5d3afc828ebc3e6d07313b0b","slug":"father-brutally-murdered-his-son-at-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेटा बाप को देता था मारने की धमकी, गुस्साए पिता ने नशेड़ी बेटे की ईंट से सिर कूंच कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेटा बाप को देता था मारने की धमकी, गुस्साए पिता ने नशेड़ी बेटे की ईंट से सिर कूंच कर दी हत्या
Fri, 26 Jul 2019 06:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Jul 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोनार में शुक्रवार सुबह शराबी पिता ने मारपीट से नाराज होकर नशेड़ी बेटे की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। दोनों दो-तीन दिन से एक-दूसरे को मार डालने की धमकी दे रहे थे। हत्या के बाद आरोपी पिता ने वारदात कुबूल ली।
मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। ग्राम लोनार निवासी अभिमन्यु उर्फ ऋषिराम (32) पुत्र भूरा (55) खेती करता था। अभिमन्यु का मकान लोनार कोतवाली के पास ही है। पिता भूरा दो और बेटों ऋषिपाल और नत्थूलाल के साथ खेत में मकान बनाकर रहता है।

चारपाई पर सोते समय की गई ऋषिराम की हत्या
शुक्रवार तड़के अभिमन्यु के घर के पास स्थित देसी शराब के ठेके का कर्मी पहुंचा तो अभिमन्यु का शव चारपाई पर पड़ा देख उसने शोर मचाया। पड़ोसी भी मौके पर आ गए और घटना की जानकारी मृतक की मां रानी को दी। पुराने मकान से मौके पर पहुंची रानी ने पति भूरा पर ही बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया।
इस पर पुलिस ने भूरा को हिरासत में ले लिया। लोनार कोतवाल आरके राय ने बताया कि भूरा ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि बेटा शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इससे नाराज होकर शुक्रवार सुबह चार बजे उसने बांस के डंडे से अभिमन्यु के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर ईंट से सिर कूंचकर उसकी हत्या कर दी।
कोतवाल ने बताया कि भूरा भी शराब पीने का आदी है और पिता-पुत्र के बीच शराब के नशे में अक्सर विवाद होता रहता था। सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और ईंट भी बरामद कर ली गई है। एक सप्ताह पहले भी ऋषिराम ने भूरा के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत भूरा ने पुलिस से की थी। तब दोनों में समझौता करा दिया गया था।