फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father and son died in an accident

बांदा: पोस्टमैन पिता को डाकघर ले जा रहा था बेटा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Tue, 26 May 2020 09:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 May 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
father and son died in an accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
उत्तर प्रदेश के बांदा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पोस्टमैन पिता को बाइक पर बेटा बांदा डाकघर ले जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव के पास हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी रामस्वरूप लखेरा (59) पुत्र भरोसा पोस्टमैन पद पर कार्यरत थे। मंगलवार सुबह अपने पुत्र दीपक (21) के साथ बाइक पर बांदा प्रधान डाकघर डाक लेने आ रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामस्वरूप के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी और शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। मृतक के बड़े बेटे देवनाथ लखेरा ने बताया कि पिता को दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्त होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजमर्रा की तरह भाई दीपक पिता को लेकर बांदा जा रहा था। दीपक अविवाहित था और दसवीं तक पढ़ाई के बाद पिता के काम में हाथ बंटाता था। मां का नाम गंगोत्री है। परिवार के पास चार बीघा जमीन है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की खोजबीन की जा रही है। आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed