फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Theft of 26 lakhs including cash on mobile shop

फतेहपुर: मोबाइल शॉप में नगदी सहित 26 लाख की चोरी, 14.60 लाख रुपये नगद और 11.40 लाख के मोबाइल ले गए चोर

Sun, 20 Jun 2021 11:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Theft of 26 lakhs including cash on mobile shop
मोबाइल शॉप में नगदी सहित 26 लाख की चोरी - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के वर्मा तिराहा स्थित खालसा मोबाइल शॉप में शनिवार की रात 14 लाख रुपये नकद और करीब 90 मोबाइल चुरा लिए। सुबह दुकान मालिक ने शटर खोला तो उसे दुकान का सारा सामान अस्तव्यस्त हालत में मिला। चोरी होने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी, इंस्पेक्टर कोतवाली व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में एक युवक का चेहरा दिखा है। हरिहरगंज निवासी गोविंद सिंह की शिव मंदिर के पास एक दोमंजिला मकान में खालसा मोबाइल नाम से शॉप है। उनके पास कई मोबाइल फोन की एजेंसी और एक मोबाइल फोन निर्माता कंपनी का सर्विस सेंटर है। गोविंद सिंह व उनके सहयोगी शनिवार की रात करीब 10.30 बजे दुकान बंद करके घर चले गए।
विज्ञापन


सुबह वह दुकान पर पहुंचे और शटर खोला तो अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी। सीओ सिटी, अपर पुलिस अधीक्षक और कोतवाल मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की। गोविंद सिंह ने तहरीर देकर बताया कि चोर दुकान से करीब 14.60 लाख रुपये नगद व 11.40 लाख रुपये के मोबाइल (90 एंड्रॉयड मोबाइल फोन) ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 26 लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो रात करीब 12.30 बजे एक युवक दुकान में घुसता हुआ दिखाई पड़ा। करीब डेढ़ बजे वह दुकान से कैश व मोबाइल लेकर निकल गया। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed