फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: STF caught 30 lakh hemp on highway, Gurgaon was being taken from Visakhapatna

फतेहपुर: हाईवे पर एसटीएफ ने 30 लाख का गांजा पकड़ा, विशाखापट्टनम से ले जाया जा रहा था गुड़गांव

Sun, 01 Nov 2020 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 01 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: STF caught 30 lakh hemp on highway, Gurgaon was being taken from Visakhapatna
एसटीएफ ने पकड़ा गांजा - फोटो : amar ujala
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार सुबह अंतरराज्यीय गांजा तस्करों की खेप एसटीएफ लखनऊ ने पकड़ी। गांजा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से गुड़गांव लेकर जा रहे थे। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एसटीएफ के मुताबिक लगभग तीस लाख का गांजा पकड़ा गया है।
विज्ञापन


खागा कटोघन टोल प्लाजा पर एसटीएफ ने प्रयागराज की ओर से आए कंटेनर को रोककर तलाशी ली। कंटेनर तो खाली था लेकिन चालक के केबिन में गांजे से भरी बोरियां मिलीं।  पुलिस कंटेनर को कोतवाली ले आई। करीब दो घंटे तक चालक का केबिन खंगाला तो पुलिस को दो क्विंटल 90 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


 

चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चालक की पहचान सचिन शर्मा पुत्र मैदान लाल निवासी गली नंबर-3 राजनगर, थाना किशनपुरा पानीपत, हरियाणा। जबकि दूसरे युवक की पहचान हनी उर्फ जतिन पुत्र उमेश निवासी पार्ट-68 बोहर थाना-अर्बन स्टेट सेक्टर-3 रोहतक प्रांत हरियाणा के रूप में हुई।

पुलिस की पूछताछ में हनी उर्फ जतिन ने गांजा तस्कर होना कबूला है। कंटेनर से गांजा लेकर हरियाणा जा रहा था। विशाखापट्टनम के एक जंगल से गांजा लोड किया था। एसटीएफ को शक है कि इस गैंग में कुछ और भी लोग जुड़े हुए हैं। उनकी जांच की जा रही है।

धरपकड़ में एसटीएफ के अंजनी कुमार तिवारी, ज्ञानेंद्र कुमार राय, खागा कोतवाल आरके सिंह, मझिलगांव चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार टीम के साथ मौजूद रहे। सीओ अंशुमान मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed