{"_id":"61d155c483af4a31872aa0ce","slug":"fatehpur-robbed-after-killing-a-retired-teacher-with-a-brick-head-crooks-robbed-18-lakhs-from-three-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: ईंट से सिर कूंच सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या कर लूटपाट, बदमाश तीन घरों से लूट ले गए 18 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: ईंट से सिर कूंच सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या कर लूटपाट, बदमाश तीन घरों से लूट ले गए 18 लाख
Sun, 02 Jan 2022 01:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:05 PM IST
सार
फतेहपुर में बदमाशों ने तीन घरों पर धावा बोल 18 लाख का माल पार कर दिया। वहीं एक सेवानिवृत्त शिक्षक के विरोध करने पर ईंट से सिर कूंचकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक की ईंट से प्रहार कर हत्या की लूटपाट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर के राधानगर इलाके में बदमाशों ने शनिवार रात सेवानिवृत्त शिक्षक की ईंट से प्रहार हत्या कर दी और नगदी, जेवरात लूट ले गए। शिक्षक के घर वारदात से पहले भी पड़ोस के दो घरो से बदमाशों ने नगदी, जेवरात चोरी किया है। तीनों घरों के लोग रात को सोते रहे, किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। एसपी, एएसपी मौके पर घटना की जांच करने पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
राधानगर नई बस्ती कुल्फी मोहल्ला निवासी बलवीर सिंह (64) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनका पैतृक गांव ललौली थाना क्षेत्र का रामपुर बरवट है। सेवानिवृत्त होने के बाद प्रापर्टी का कारोबार करते थे। उनकी पत्नी मुन्नी सिंह शुक्रवार को निशक्त बेटे संदीप सिंह को लेकर गांव चली गई थी। शनिवार रात घर में बड़ा बेटा सुजीत उर्फ दीपू पहली मंजिल के कमरे में पत्नी रागिनी और बच्चों के साथ सोये थे।
छोटा बेटा मंजीत सिंह आगे के कमरे में सोया था। शिक्षक अंदर वाले कमरे के बाहर बने बरामदे में तख्त पर सोये थे। बेटे मंजीत ने बताया कि बड़े भाई दीपू का दरवाजा बाहर से बंद था। करीब आठ बजे सुबह दीपू ने उसे मोबाइल पर फोन किया और दरवाजा खोलने की बात कही। वह छत दरवाजा खोलने पहुंचा। सीढ़ियों के दरवाजे में लगा ताला टूटा पड़ा था। ताला दीपू रात को लगाकर अपने कमरे में सोया था।
विज्ञापन
दरवाजा खोलकर भाई और उसके परिवार को बाहर निकाला। तभी घबराकर वह लोग नीचे आए तो पिता को तख्त में मृत पाया। सिर में चोट लगी थी। बिस्तर में ईंट पड़ी थी। पिता के पीछेवाले कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर दो अलमारियों का सारा बाहर पड़ा था। लॉकर तोड़कर बदमाश करीब 15 लाख कीमत के जेवरात, डेढ़ से दो लाख रुपये नगदी लूट ले गए हैं।
पिता बदमाशों को पहचान गए होंगे और विरोध किया होगा। तभी पिता की ईंट से प्रहार कर हत्या की है। बदमाश बगल में खंडहर के रास्ते से छत तक पहुंचे हैं। उसी रास्ते से भागे हैं। बदमाशों ने शिक्षक के घर से दस कदम पहले लक्ष्मी गुप्ता के घर में छत से चढ़कर चोरी की है। लक्ष्मी गुजरात के सूरत में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी अनीता ने बताया कि वह बेटी शिवानी और बेटे सूरज के साथ छत पर बने में कमरे में सोयी थी।
छत के रास्ते बदमाश नीचे कमरे तक पहुंचे। अलमारी, बक्से का ताला तोड़कर 30 हजार नगद, 50 हजार कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। इलाके में ही कुछ दूरी पर रहने वाले राजगीर महाबीर के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया है। महाबीर और उनकी पत्नी कमलेश बच्चों के साथ पहली मंजिल के कमरे में सोये थे।
बदमाश पड़ोसी की खुली दीवार के रास्ते पहुंचे। कमलेश ने बताया कि अलमारी का ताला तोड़कर बदमाश 15 हजार नगदी, ढाई सौ ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। एसपी राजेश सिंह ने तीनों घरों में हुई घटनाओं की जांच की गई है। कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की गई है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।