{"_id":"6127d10683137941ec134c4b","slug":"fatehpur-one-and-a-half-kg-silver-jewellery-found-in-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: मंदिर में रखे मिले डेढ़ किलो चांदी के जेवर, किसी अन्य धातु से बनी भगवान विष्णु की प्रतिमा भी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: मंदिर में रखे मिले डेढ़ किलो चांदी के जेवर, किसी अन्य धातु से बनी भगवान विष्णु की प्रतिमा भी मिली
Thu, 26 Aug 2021 11:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:13 PM IST
सार
नौबस्ता रोड स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार की सुबह स्थानीय लोग पूजा के लिए पहुंचे तो देखा कि एक कोने में लाल रंग के कपड़े के साथ चांदी के जेवर और भगवान विष्णु की मूर्ति रखी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में फतेहपुर जिले के खागा में हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार की सुबह चांदी के जेवर व किसी अन्य धातु से निर्मित भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली। कुछ ही देर में लोग जमा हो गए और खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने जेवर और मूर्ति पुजारी को सौंप दिए।
मामले की जांच कराने की बात पुलिस ने कही है। नौबस्ता रोड स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार की सुबह स्थानीय लोग पूजा के लिए पहुंचे तो देखा कि एक कोने में लाल रंग के कपड़े के साथ चांदी के जेवर और भगवान विष्णु की मूर्ति रखी है।
जेवर में चांदी के दो मोटे कड़े, पैर के वजनी आभूषण थे। इसके साथ ही नागशैय्या पर लेटे हुए भगवान विष्णु की एक मूर्ति रखी थी। जो किसी अन्य धातु से बनी थी। जेवर पड़े होने की खबर पर और लोग आ गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जेवर, मूर्ति का वीडियो बनाने के बाद इन्हें मंदिर के पुजारी को सौंप दिया। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि जेवर व प्रतिमा की जांच सराफा कारोबारी से कराई जाएगी। अनुमान के तहत जेवर व मूर्ति चोरी के लग रहे हैं। जिसे कोई छोड़कर भाग गया है।