फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Murder Young man strangled to death bite marks on neck and hands report against two unknown persons

Fatehpur Murder: युवक की गला दबाकर हत्या…गले और हाथों में दांत काटने के निशान, दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 20 Mar 2025 04:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Mar 2025 04:20 PM IST
सार

Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खेत में युवक का शव पड़ा मिला है। युवक के हाथ पैर रस्सी से बंधे थे। चेहरा में गमछा बंधा था। शव में गले और बाहों में दांत काटने के निशान मिले।

विज्ञापन
Fatehpur Murder Young man strangled to death bite marks on neck and hands report against two unknown persons
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मेला से दुकान लेकर घर वापस लौट रहे युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के लोहारी गांव के मजरे मुराइन का पुरवा के छोटेलाल का पुत्र सुभाष मौर्य (28) वाराणसी में प्लास्टिक पाइप फैक्टरी में काम करता था। होली में त्योहार करने गांव आया था। मृतक की पत्नी अनुराधा मवई चौराहा के मकान में कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाती है।

विज्ञापन

बुधवार को सुबह युवक दुकान का सामान बाइक से लेकर सेनपुर आश्रम मेला में दुकान लगाने गया था। शाम को युवक बाइक से सामान लादकर गांव वापस हो रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे तक जब युवक घर नहीं पहुंचा, तो घरवालों ने उसके मोबाइल से संपर्क किया। कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों युवक की तलाश शुरू की। गांव से करीब 100 मीटर दूर दम्बा तालाब के पास युवक की बाइक खड़ी मिली।

विज्ञापन

गले और हाथों में दांत काटने के निशान
बाइक लॉक थी और चाभी गायब थी। बाइक से 50 मीटर दूर संतोष द्विवेदी के गेहूं के खेत मे हेलमेट और बैग पड़ा मिला। काफी खोजबीन के बाद बाइक से करीब दो सौ मीटर दूर सीर इब्राहीमपुर जाने वाली रोड किनारे हीरालाल विश्वकर्मा के खेत मे युवक मृत हालत में मिला। युवक के हाथ पैर रस्सी से बंधे थे। चेहरा में गमछा बंधा था। शव में गले और बांहों में दांत काटने के निशान मिले। लगता है युवक ने हत्यारों को हाथ से मजबूत पकड़ लिया होगा, उससे हाथ छुड़ाने के लिए आरोपियों ने दांत काटा होगा।

परिजनों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया
आशंका है कि बैग मिलने वाले स्थान संतोष द्विवेदी के खेत मे युवक की आरोपियों ने हत्या कर दी होगी। शव को ठिकाने लगाने के लिए हत्यारोपी रोड की तरफ शव ले गए होंगे। रोड से किसी के आने की आहट सुनकर आरोपी शव खेत मे छोड़कर भाग गए होंगे। करीब 10 बजे परिजन शव खोज पाएऔर पुलिस को सूचना दी। रात करीब ग्यारह बजे पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारों की गिफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया।

विज्ञापन

दो अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे पुलिस शव को कब्जे में ले कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। पिता छोटेलाल ने बताया बेटे का मोबाइल व गले की सोने की चैन गायब है ।गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है, कुछ दिन पूर्व गांव के दो व्यक्तियों से गांव के मेले में विवाद हुआ था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना के बाद पत्नी तथा मां सन्नो देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के एक पुत्र संगम (3) है। एसओ सत्यपाल सिंह ने बताया कि दो अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed