फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: INDIA Alliance Stages Protest Over Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav's Detention

Fatehpur: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में इंडिया गठबंधन का धरना, कई नेता हिरासत में

Tue, 21 Jul 2026 09:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 21 Jul 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: INDIA Alliance Stages Protest Over Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav's Detention
इंडिया गठबंधन का धरना - फोटो : amar ujala

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार शाम फतेहपुर के खागा कस्बे में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

कार्यकर्ता जीटी रोड स्थित चौक चौराहे पर सड़क किनारे धरने पर बैठ गए और दोनों नेताओं की रिहाई की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कलीम उल्ला, सपा के पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस, मोहसिन राइन, शिव सिंह यादव, अंकित यादव, मनीष दिवाकर और लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सपा छात्रसभा के प्रदेश सचिव परवेज आलम को भी एहतियातन महिचा पुलिस चौकी में बैठाया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे और कानून-व्यवस्था बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed