{"_id":"61a201df588846078a1494dc","slug":"fatehpur-gas-balloon-burst-four-children-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: गैस गुब्बारा फटने से चार बच्चे झुलसे, सांसद ने उड़ाए गुब्बारे, छीना-छपटी में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: गैस गुब्बारा फटने से चार बच्चे झुलसे, सांसद ने उड़ाए गुब्बारे, छीना-छपटी में हुआ हादसा
Sat, 27 Nov 2021 03:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Nov 2021 03:32 PM IST
सार
फतेहपुर जिले में बच्चों की छीना-झपटी में गैस का गुब्बारा फटने का मामला सामने आया है। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
फटा गैस का गुब्बारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर में सांसद खेल स्पर्धा के उद्घाटन के दौरान छोड़ा गया हाइड्रोजन गैस से भरा गुब्बारा फटने से चार बच्चे झुलस गए। हादसा गुब्बारों की छीनाझपटी में हुआ। बच्चों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के घर भेज दिया गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिलास्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का सुबह सवा 11 बजे उद्घाटन करने केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पहुंचीं। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने बच्चों की लाइन के पास हाइड्रोजन गैस के गुब्बारों का गुच्छा उड़ाया।
गुब्बारे हवा में छोड़ते ही वहां मौजूद लोगों ने गुच्छे को पकड़कर छीना छपटी शुरू कर दी। इसी दौरान एक गुब्बारा फट गया और इससे निकली आग की लपटों की चपेट में आने से भिटौरा ब्लाक के उच्च प्राथमिक स्कूल गौराकला में पढ़ने वाले कक्षा आठ के छात्र अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, कक्षा सात का छात्र महेंद्र और कक्षा छह का छात्र नवनीत कुमार झुलस गए। मामले को दबाने के लिए शिक्षकों ने सूचना बीएसए तक को नहीं दी। उधर, हादसे के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी चली गईं।
विज्ञापन
हाइड्रोजन गैस भरे गुब्बारे ज्यादा घातक
हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे बहुत घातक होते हैं। हाइड्रोजन बहुत ज्वलनशील गैस है। इसके प्रभाव से बेहोशी, उल्टियां, डिप्रेशन भी होता है। अधिक प्रभाव में आने से आदमी का सेंस तक चला जाता है।
असिस्टेंट प्रोफेसर, डा. मनीष राजपूत, डा. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड, कानपुर