फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Crazy husband shot his wife then committed suicide three daughters orphaned investigation begins

फतेहपुर में सनसनीखेज वारदात: सनक मिजाज पति ने पत्नी को गोली मारी, फिर खुदकुशी की..तीन बेटियां अनाथ

Sun, 12 Oct 2025 12:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Oct 2025 12:30 PM IST
सार

Fatehpur News: जिले के के लमेहटा गांव में सनसनीखेज वारदात हुई, जहां सनकी मिजाज पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। एसपी अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Fatehpur Crazy husband shot his wife then committed suicide three daughters orphaned investigation begins
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में प्रेम विवाह रचाने वाली पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने खुद को गोली मार ली। मां ने बताया कि बेटा सनक मिजाज का था। शनिवार रात करीब तीन बजे घटना का पता लगा। पुलिस घटना की वजह खंगालने में जुटी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पत्नी के चरित्र पर पति शक करता था।

विज्ञापन

एसपी अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। सनसनीखेज वारदात गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव में हुई है। गांव निवासी मुकेश निषाद (36) दिल्ली में पेटिंग का काम करता था। उसने हमीरपुर जिले के जमुना घाट की रहने वाली गुड़िया (27) से 2019 में प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन
Trending Videos

बेटे और बहू को रक्तरंजित हालत में देखा
दंपती की तीन बेटियां प्रियांशी (5), दिव्यांशी (3) और जियांशी (8 माह) हैं। मुकेश एक माह पहले दिल्ली से गांव लौटा था। कमरे से करीब रात तीन बजे गोली की आवाज सुनाई देने पर आंगन में सो रही मां शांति देवी पहुंची। उसने बेड पर बेटे और बहू को रक्तरंजित हालत में देखा।

विज्ञापन

एक तमंचा व दो कारतूस के खोखा बरामद
नजदीक में ही तमंचा पड़ा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस पांच बजे पहुंची। मां ने बताया कि बेटे की मानसिक हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं रहती थी। दो दिन पहले बालाजी के दर्शन कर बेटा लौटा था। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस के खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन



कोई ठोस कारण सामने नहीं आ सका
थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि मुकेश के बीमार रहने का पता लगा है। दंपती के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था। फिलहाल कोई ठोस कारण सामने नहीं आ सका है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed