{"_id":"61632a618ebc3edaf1150ea1","slug":"farrukhabad-youth-and-two-women-were-caught-distributing-leaflets-of-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: धर्मांतरण के पत्रक बांट रहे युवक व दो महिलाओं को पकड़ा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: धर्मांतरण के पत्रक बांट रहे युवक व दो महिलाओं को पकड़ा, मुकदमा दर्ज
Sun, 10 Oct 2021 11:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:31 PM IST
सार
कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि रामदास गुुप्ता, विमलेश मिश्रा और क्रांति पाठक की तहरीर पर एक युवक और दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : YakobchukOlena
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में पांचाल घाट पर धर्मांतरण संबंधी पत्रक बांट रहे एक युवक और दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। हिंदूवादी नेताओं की तहरीर पर तीनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
रविवार दोपहर करीब दो बजे पुराना पांचाल घाट निवासी रामदास गुप्ता के मकान के पास एक युवक और दो महिलाएं कुछ पत्रक और पुस्तकें बांट रहे थे। इनमें सनातन धर्म की आस्था और देवीदेवताओं को अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया था।
इसके साथ धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित भी किया जा रहा था। रामदास ने पुलिस को सूचना दी। इस पर तीनों नेे भागने का प्रयास किया तो रामदास व डॉ. रामगोपाल चौहान तीनों को पकड़ कर पांचाल घाट चौकी ले गए।
विज्ञापन
जहां पूछताछ में पुलिस को उन्होंने अपना नाम धनीराम निवासी आड़रपुर थाना चौबिया जिला इटावा और शहर कोतवाली के मसेनी निवासी पुष्पा व भोपतनगला निवासी खुशी बताया। पुलिस तीनों को लेकर कोतवाली लेकर पहुंची। उनके पास से पत्रक और पुस्तकें भी बरामद हुईं।
सूचना पर हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक पहुंच गए। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि रामदास गुुप्ता, विमलेश मिश्रा और क्रांति पाठक की तहरीर पर एक युवक और दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।